भारत की तरफ से विजेता टीम को करेंगे भेंट ,प्रधानमंत्री को लिखा पत्र रिपोर्ट- अमानत अली 24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर के सो विश्व रिकॉर्ड होल्डर स्वर्ण शिल्पी डॉक्टर इकबाल सक्का ने 19 फरवरी से दुबई में शुरू होने वाली आईसीसी वनडे चैंपियन वर्ल्ड कप की प्रतियोगिता के लिए लेंस से देखे जाने वाली राई के दाने से भी छोटी सूइ के छेद से निकल जाने वाली आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन ट्रॉफी 2025 बनाई । डॉक्टर सक्का ने बताया कि आईसीसी वर्ल्ड चैंपियन में जो भी विजेता टीम होगी उस विजेता टीम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारत सरकार द्वारा भेंट करेंगे इसके लिए डॉक्टर सक्का ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को व खेल मंत्रालय एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत कराया है ।डॉक्टर सक्का ने वनडे चैंपियन वर्ल्ड कप को क्रिकेट प्रेमियों के लिए शहर के पर्यटन स्थल दूध तलाई फतेहसागर सहेलियों की बड़ी सुखाड़िया सर्कल इत्यादि स्थानो पर प्रदर्शन किया तो देश विदेश के लोगों ने विश्व की सबसे छोटी राई के दाने से भी छोटी कलाकृति को पसंद किया और यह प्रार्थना की की आईसीसी चैंपियन 2025 ट्रॉफी भारत जीते ताकी यह कलाकृति हमारे देश की शोभा बने। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरएनटी मेडिकल कॉलेज में देहदान: अमृतलाल मेहता का 94 साल की उम्र में निधन, परिवार ने पूरी की अंतिम इच्छा, छात्रों के शोध के लिए काम आएगा शरीर राज्य सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा