24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कैम्पेन‘ के अंतर्गत दूसरे दिन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा तथा सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई की जाकर आमजन से जुड़ी समस्याओं तथा प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाएगा।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी राम अवतार जाट ने अवगत करवाया कि निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। इसके लिये जिले में 20 दिसम्बर 2024 को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के संबंध में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा। इसमें सभी असत्यापित पेंशनर्स के वार्षिक सत्यापन करवाने व जनाधार, आधार में आवश्यकतानुसार संशोधन करवाने हेतु ई-मित्र की व्यवस्था की जायेगी। विशेष ग्राम सभा में 1 अप्रैल 2022 से आज दिनांक तक विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए पेंशन प्रकरणों की सूची ग्राम वार उपलब्ध करवाई जायेगी एवं सूची को पढ़ कर सुनाया जायेगा। साथ ही उक्त पेंशन प्रकरणों की सूची को ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा करवाया जायेगा।उक्त सूची में प्रदर्शित प्रकरणों में से यदि किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन को निरस्त किया गया है, तो ग्राम सभा की अनुशंसा के साथ स्वीकृति स्तर पर ऐेसे प्रकरणों को पुनः प्रारम्भ किए जाने के लिए अग्रेषित किया जायेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नाथद्वारा में कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायलनाथद्वारा में कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल स्टेशनरी वितरण कर मुस्कान बाटी