Advertisements
उदयपुर। उदयपुर मार्बल प्रोसेसर समति ने राजसमंद भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह झाला पर उदयपुर के मार्बल व्यवसाई कपिल सुराणा पर हुए हमले में सम्मिलित होने का लगाया आरोप ।कार्यवाही के लिए उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल पोसवाल को दिया ज्ञापन , समिति के सदस्यो ने जताया विरोध । समिति के सदस्यों ने कहा कि यह लोग बहुत प्रभावशाली और मसल पावर वाले हैं प्रशासन को इसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करके सुराणा को राहत दिलानी चाहिए। उन्होंने अब तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर गहरा आक्रोश भी जताया। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह लोग बहुत ही प्रभावशाली हैं और अगर रिंगटोन जल्दी ही कार्रवाई नहीं की गई तो मामला गंभीर हो सकता है।

