24 न्यूज अपडेट जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सामान पात्रता परीक्षा का परिणाम फरवरी महीने में जारी किया जाएगा। यह घोषणा बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने की है। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन लेवल का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी किया जाएगा, जबकि सेकेंडरी लेवल का परिणाम भी इसी महीने के अंत तक आने की संभावना है। ग्रेजुएशन लेवल स्तर की परीक्षा का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है। अंतिम रि-वेरिफिकेशन के बाद इसे अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। सेकेंडरी लेवल के परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और इसे इसी महीने के अंत तक जारी करने की योजना है। सीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान सरकार की 23 महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। इनमें विभिन्न विभागों की भर्तियां शामिल हैं। अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 परसेंट अंक लाना अनिवार्य होगा। एसटी व एससी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे कम अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जाएगा।पिछले साल की परीक्षा का विवरण देखें तो ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा परीक्षा तिथियांः 27-28 सितंबर को हुई। आवेदन 13 लाख 4 हजार 144 आए। शामिल हुए अभ्यर्थी की संख्या 11 लाख 64 हजार 554 थी। पहले परीक्षा पास करने वालों की वैधता एक साल के लिए होती थी। राजस्थान सरकार ने कैबिनेट बैठक में इसे तीन साल तक बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि यह फैसला मौजूदा परीक्षा पर लागू नहीं होगा, बल्कि भविष्य की परीक्षाओं के लिए मान्य होगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचायत समिति देवगढ़ में पुस्तक क्रय प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं की गई – पंचायती राज मंत्री धाकड़ समाज का 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन, हमारा लक्ष्य किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों का उत्थान – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,,,,किसान समृद्ध और खुशहाल होगा, तभी देश प्रगति करेगा- लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला – शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जयपुर में धाकड़ समाज को होगा भूमि आवंटन