24news update उदयपुर | उदयपुर के साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी ठगी के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल रिपेयरिंग के बहाने ग्राहक की सिम पोर्ट करवाई और नेट बैंकिंग के जरिए उसके खाते से 1.37 लाख रुपये उड़ा लिए थे। थानाधिकारी रामनिवास बिश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डबोक थाना क्षेत्र के सालेरा कला निवासी हुक्मीचंद पुत्र डालूजी के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट समेत दो अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। वल्लभनगर निवासी कविता डांगी ने 30 मार्च 2023 को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बैंक खाते से 1.37 लाख रुपये अचानक गायब हो गए। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि पैसे कहां और कैसे निकले।पुलिस जांच में सामने आया कि कविता डांगी ने डबोक स्थित एक मोबाइल दुकान पर अपने मोबाइल की रिपेयरिंग के लिए दिया था। इसी दौरान दुकानदार हुक्मीचंद ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनकी मोबाइल सिम को दूसरी कंपनी में पोर्ट करा लिया। इसके बाद उसी नंबर की सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर नेट बैंकिंग ऐप्स के माध्यम से 1.37 लाख रुपये एक परिचित के खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। बाद में इन पैसों को आपस में बांट लिया गया।तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तारपुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपी के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी हुक्मीचंद गिरफ्तारी से बचता रहा, लेकिन साइबर पुलिस की सतत निगरानी और तकनीकी जांच के आधार पर आखिरकार उसे भी दबोच लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इस तरह की अन्य घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया है। बैंक और मोबाइल कंपनियों की मदद से मामले में और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेलगांव के तैराकों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने 18 पदक जीतकर लहराया जीत का परचम, विधि सनाढ्य ने बनाया नया राज्य कीर्तिमान डूंगरपुर बना राजस्थान का सबसे स्वच्छ शहर, उदयपुर को मिला तीसरा स्थान: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में शानदार प्रदर्शन