Site icon 24 News Update

सिंधी समाज ने मनाया जश्न, कहा-नागरिकता संशोधन कानून से पाकिस्तान के सिंधी समाज में भी खुशी की लहर

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पूज्य जेकबआबाद पंचायत द्वारा मंगलवार शाम को देश में नागरिकता संशोधन कानून 2024 लागू होने खुशी जाहिर की गई। अवसर पर पूज्य जैकबआबाद सिन्धी पंचायत की ओर से शक्ति नगर स्थित श्री झूलेलाल भवन के बाहर भव्य आतिशबाजी की गई एवं मिठाइयां वितरित की गई। पंचायत के अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने वर्षों से लम्बित इस कानून को लागू कर लाखों लोगों को राहत दी है। इससे पड़ोसी देशों से आए हमारे कई भाई बहन भारत की नागरिकता प्राप्त कर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। पंचायत के संरक्षक प्रताप राय चुघ ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का धन्यवाद देते हुए बताया कि कानून के लागू होने से विशेषकर पाकिस्तान से सिन्धी समाज के लोगो में खुशी की लहर है। कानून से उनका एवं उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। समाज के भारत खत्री, कैलाश डेम्बला, राजकुमार साहनी, अशोक छादवानी,मनोहर गुरार्नी, गुरुमुख कटारिया, अशोक झम्बानी, गिरीश राजानी, हरीश सिधवानी,अमन असनानी,कपिल नाचानी, विकास छाबडिया आदि उपस्थित थे। यह जानकारी समाजसेवी जितेन्द्र कालरा ने दी।

Exit mobile version