Site icon 24 News Update

सात घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पकड़ा पेंथर

Advertisements

ड्रोन में लेपर्ड खेत के किनारे झाड़ियों में दिखाई दिया

24 न्यूज अपडेट
desk24newsupdate@gmail.com
उदयपुर। मावली तहसील में बुधवार को नूरड़ा ग्राम पंचायत के पीपरोली गांव में खेत पर फसलों को पिलाई कर रहे किसान सोहन सिंह (58) पुत्र भंवर सिंह कितावत पर लेपर्ड ने हमला कर दिया था। हमले के बाद दोपहर 12 बजे वन विभाग की टीम पहुंची और लेपर्ड की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। किसान पर हमला करने वाले लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने सात घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ लिया। इससे पहले लेपर्ड के हमले से घायल किसान से मिलने आए रिश्तेदारों पर भी झपट्टा मारा था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक दिन पहले किसान के रिश्तेदार वल्लभनगर के वणजारी गांव निवासी धनसिंह पुत्र नाथू सिंह आए। रास्ते में खेत के पास एकाएक लेपर्ड निकला और उन पर झपट्टा मार दिया। उनके हाथ में चोट आई। इसके बाद वन विभाग उदयपुर और मावली की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन का दायरा चारों दिशाओं में बढ़ाते हुए लोगों की आवाजाही रोक दी।
खेतों में छुपा लेपर्ड
टीम ने ड्रोन की मदद लेकर पूरे एरिया को देखा। ड्रोन में लेपर्ड खेत के किनारे झाड़ियों में दिखाई दिया लेकिन चारों तरफ खेतों में गेहूं होने के कारण वन विभाग की गाड़ी तेंदुए के पास नहीं पहुंच पा रही थी। शाम ढलने के कुछ ही समय पहले टीम धीरे-धीरे आगे बढ़ी और लेपर्ड के नजदीक जाकर ट्रैंक्यूलाइज किया। लेपर्ड वहां फसल के अंदर भाग गया। बेहोश लेपर्ड को अंदर से लाकर पिंजरे में लिया और रात को उदयपुर लेकर आए। टीम में उदयपुर वन विभाग से जितेंद्र सिंह देवड़ा, मावली रेंजर भैराराम, वनपाल देवेंद्र कुमार, शंकर लाल, महिपाल घासा थाने के हेड कांस्टेबल बालूलाल में जाब्ता के साथ मौके पर थे।

Exit mobile version