Site icon 24 News Update

सांवरिया सेठ होते हुए रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया

Advertisements

कविता पारख

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा. सांवरिया सेठ होते हुए रामदेवरा पैदल, संसाधनों से जाने वाले जातुरूओं के लिए आमली बारेठ के द्वारा शाहपुरा रोड स्थित खारी का ढावा पर गौशाला के पास भादवे एकम(20/08/24 के अवसर पर निशुल्क भंडारे का शुभारंभ कार्यक्रम सुबह समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।वहीं शुभारंभ कार्यक्रम की कार्यक्रम की अध्यक्षता में शुभ मुहूर्त में बाबा रामदेव महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर अखंड ज्योत की स्थापना के साथ सेवक रामस्वरूप ने कहा कि बाबा रामदेव जी की आरती प्रातः5.15 संध्याकालीन 7.15 प्रतिदिन आरती की जाती हैं” बैकुंठा में बाबा होवे थारी आरती…”व बाबा के जयकारो साथ शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रतिनिधि गोपाल लोहार, प्रधान गुर्जर, लालचंद खटीक व आमली सरपंच शोकिन्द कुमावत (आमली बारेठ) ने कहा कि भादवे के महीने में जातुरूओं के लिए निशुल्क भंडारे का बड़ा महत्व होता है।
ऐसे पैदल जाते लोगों को निशुल्क भोजन करवाने का जो धार्मिक लाभ मिलता है। वह हर किसी के नसीब में नहीं होता है ।कार्यक्रम में आए वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश सोनी(कादेड़ा) ने कहा कि बाबा रामदेव कलयुगी अवतार है ऐसे में रामदेवरा जाने वाले पैदल जातुरूओं के लिए निशुल्क निशुल्क भोजन की व्यवस्था करना उत्तम धर्म की परिभाषा है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा रामदेव सेवा समिति के 16 सदस्यों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क भंडारे की व्यवस्था के लिए लोगों ने शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version