Site icon 24 News Update

सहायक परियोजना अधिकारी सस्पेंड, ट्रांसफर के बाद भी साइन किए और फर्जी भुगतान उठाया

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। जिले में स्वच्छ परियोजना में चल रहे 70 मां बाड़ी केंद्रों के चेक पर ट्रांसफर के बाद साइन करने के मामले में पूर्व सहायक परियोजना अधिकारी मुकेश पाटीदार को निलंबित कर दिया गया है। निदेशालय स्वच्छ परियोजना ने जांच के बाद सस्पेंड के आदेश दिए हैं। इस मामले में शिकायत स्वच्छ परियोजना के निदेशक, टीएडी आयुक्त और सचिवालय जयपुर तक गई थी। 11.36 लाख रुपए का यह पूरा मामला है। बांसवाड़ा स्वच्छ परियोजना के परियोजना अधिकारी पद से पाटीदार का तबादला डूंगरपुर में स्वच्छ परियोजना अधिकारी के पद पर हो गया था। इसके बाद भी मुकेश पाटीदार ने 70 मां बाड़ी केंद्रों के चेक पर बतौर प्रभारी साइन कर दिए। इसको उच्चाधिकारियों ने गंभीर अनियमितता माना। बताया जा रहा है कि मुकेश पाटीदार के कार्यकाल में कुछ और भी गड़बड़ियां हुई जिनकी जांच बाकी है। कुछ अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत हो सकती है जिसके चलते उन्होंने पद पर नहीं होने पर भी चेक साइन करने का दुस्साहस किया। मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि डूंगरपुर ट्रांसफर के बाद मुकेश पाटीदार ने बांसवाड़ा से चेक और फाइलें डूंगरपुर मंगवाई। 22 मार्च को 32 चेक पर साइन किए व चार दिन बाद 13 और 27 को 5 चेक साइन किए। 28 को एक साइन किया। 4 दिन में 51 चेक साइन किए और 11.36 लाख का भुगतान किया।

Exit mobile version