Advertisements
उदयपुर। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर द्वारा रचना सुवालका की अध्यक्षता में कैंडलवुड रेस्टोरेंट में फाग उत्सव एवं महिला दिवस मनाया गया। धारावती सुहालका, रचना सुहालका, कमला सुहालका, ज्योत्सना सुहालका, ललिता सुहालका, माधवी सुहालका द्वारा शानदार आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में सीमा टाक, रीना टाक, नीतू चौधरी, निर्मला जायसवाल, तृप्ति टाक, हेमा चौधरी, किरण सुहालका , मीना सुहालका को पुरस्कृत किया गया। संचालन अंजलि टाक ने किया। महिला दिवस पर नम्रता चौधरी द्वारा स्वरचित कविता ने सबका मन मोह लिया । कल्पना पूर्बिया ने भजन प्रस्तुत किया।

