Site icon 24 News Update

सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने मनाया फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन ने फाग उत्सव एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया । संगठन की उपाध्यक्ष कल्पना पूर्बिया ने बताया कि फाग उत्सव एवं होली मिलन धूमधाम से मनाया। अध्यक्ष निर्मला जायसवाल ने बताया कि संगठन की महिलाओं ने फाग उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने होली के गीत गाते हुए जम के नाच गान किया और एक दूसरे के तिलक लगाकर होली खेली एवं एक दूसरे पर फूलों की बहुत बरसात की। कार्यक्रम में शांता नागर,  राजकुमारी सुहालका,कल्पना पूर्बिया, राजश्री  पूर्बिया, प्रमिला पूर्बिया, रेखा सुहालका, सुमति सुहालका, लता सुहालका ,मनीला पूर्बिया, शालिनी पूर्बिया सहित सभी वर्ग की सदस्याएं उपस्थित रही। सभी नारी शक्ति ठाकुर जी के संग रंग में रंगी एवं प्रतियोगिताएं, नृत्य, भजन आदि से समा बांधा। कार्यक्रम के पश्चात उपाध्यक्ष कल्पना पूर्बिया द्वारा अल्पाहार एवं प्रसाद वितरण  किया गया।अध्यक्ष निर्मला जायसवाल ने बताया कि   पुरे वर्ष आयोजन करके रीति-रिवाज एवं सनातन धर्म से जुड़ी रहती हैं।

Exit mobile version