Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन उदयपुर ने समिधा संस्थान को राशन सामग्री भेंट की। सचिव मधुबाला जायसवाल ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी ने प्रथम सेवा कार्य में समिधा संस्थान सेक्टर 14 में अंधे बालको के लिए संचालक चन्द्र गुप्त सिंह चौहान को राशन सामग्री भेंट की। अध्यक्ष निर्मला जायसवाल, सचिव मधुबाला जायसवाल,सपना टांक, अंजलि टांक व अन्य सदस्यों द्वारा आर्थिक सहयोग किया। राशन सामग्री मे आटा,दाल, शक्कर,चाय पत्ती, मिर्च, धनिया, हल्दी, बेंसन,नमक,सुजी,तेल,घी,राजमा,जीरा व पौहा भेंट किया

