उदयपुर। कलाल महासभा की बैठक अध्यक्ष बाबूलाल सुहालका की अध्यक्षता में सुहालका भवन में रखीं गई। मुख्य अतिथि चौधरी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी व सुहालका समाज अध्यक्ष सुर्य प्रकाश सुहालका थे। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन पुजन यात्रा के संयोजक देवी लाल चौधरी व सह संयोजक नरेश पूर्बिया ने बताया कि कलाल समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती 8 नवंबर शुक्रवार को सहस्त्रबाहु मंदिर में मनाईं जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सर्व वर्गीय कलाल महिला संगीनी रहेगी। पूर्बिया,सुहालका, चौधरी,टांक, वेगड़ा व जायसवाल समाज के अध्यक्ष, सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन व रॉयल कलाल वूमेन सोसायटी के सानिध्य में करवाया जायेगा।कलाल समाजजनों के लिए ओंगणा, झाड़ोल, गोगुंदा,रामपुरा, हाथीपोल,चेटक, सवीना,सुहालका भवन,आयड़, देबारी व मंगलवाड़ चौराहे पर बसों की व्यवस्था की जाएगी। जिनके प्रभारी की घोषणा की गई। इस यात्रा में सहस्त्रबाहु मंदिर नागदा, एकलिंगनाथ महादेव, वैष्णो देवी व अमरख जी महादेव के दर्शन करवाया जाएगा। पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा व महिलाएं पीली साड़ी में रहेंगे। संचालन भेरु लाल कलाल ने किया। कार्यक्रम में पृथ्वी राज सुहालका व सोहनलाल सुहालका व सर्व वर्गीय कलाल महिला संगीनी से संरक्षक डॉ सुनीता सुहालका, अध्यक्ष संगीता सुहालका, पूर्व अध्यक्ष मंजू पूर्बिया, सौम्या सुहालका, राजकुमारी सुहालका, अंजना सुहालका व दुर्गा टांक उपस्थित थीं।
सहस्त्रबाहु अर्जुन पुजन यात्रा 8 नवंबर शुक्रवार को

Advertisements
