–रिपोर्टर कमलेश झड़ोला–
9 बजे तक सलूंबर में 10.66 प्रतिशत वोटिंग, चौरासी में 10.54 प्रतिशत
उदयपुर, 12 नवंबर। चुनाव में वोट डालने की मंगल घडियां आ चुकी है। कतारों में लग कर लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 10.66 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। चौरासी में 10.54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले हैं। आज सुबह 7 बजे से पहले ईवीएम पर प्रायोगिक तौर पर वोट डाले गए उससे पहले ही बूथों पर आपर उत्साह के साथ लोगों की कतारें देखने को मिल गईं। सलूम्बर में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। यहां पर 6 प्रत्याशी मैदान में हैं तथा 297977 वोटर भाग्य का फैसला करने निकले हैं। पोलिंग बूथों पर प्रशिक्षण के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम दिया गया है। संवदेनशील बूथों पर पुलिस व अन्य सुरक्षा बल तैनात हैं। वोटिंग के साथ ही कई जगह बूथों पर सेल्फी भी ली जा रही है। लोग सपरिवार आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। कल पूरी रात मेहनत के साथ सरकारी कर्मचारियों ने पोलिंग बूथ तैयार किए। सुबह 7 बजे से चुनावी त्योहार शुरू हुआ व उंगली पर स्याही लगते ही चेहरे खिल उठे। कुछ महिलाएं आदिवासी लिबास में सज धज कर गीत गाते हुए भी पहुंचीं शाम 6 बजे तक अब यही नजारा होने वाला है। शाम को पोलिंग पार्टियां फिर से उदयपुर के फतह स्कूल वापस ईवीएम मशीनें लेकर आएंगी। इस महाकुंभ में आज निर्णायक घड़ी है। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित दूरी पर बूथ लगा कर वोटरों का रिझाने का व उन्हें पर्ची बनाकर मतदान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बार प्रमुख रूप् से मुकाबला त्रिकोणीय होने से काफी दिलचस्प है व एक-एक वोट पर तीनों दलों की नजर है। बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित हैं। सुबह प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक पोल किया गया व चेक किया गया कि ईवीएम व अन्य युनिट सही से काम कर रही है या नहीं। इसबार आरक्षित सहित कुल 363 मतदान दलों की ने व्यवस्थाएं संभाल रखी हैं। मतदान समाप्ति पश्चात ईवीएम-वीवीपेट संधारण, मतदान केंद्र से मुख्यालय वापसी तथा सामग्री जमा कराने तक की पूरी प्रक्रिया की मिनट टू मिनट जानकारी दी गई है। मतदान प्रक्रिया से जुड़े प्रपत्रों के संधारण की भी जानकारी दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी वारसिंह, सीईओ जिला परिषद हेमेंद्र नागर, डीआईजी स्टाम्प राजीव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारीगण नजर रखे हुए है।
आपको बता दें कि सलूंबर में 297977 मतदाता हैं जिसमें 151547 पुरुष मतदाता हैं, 146430 महिला मतदाता हैं। 296 मुख्य व 6 सहायक बूथों पर मतदान हो रहा है। लगभग 1500 कार्मिक नियोजित हैं निर्वाचन प्रक्रिया में, 8 सखी बूथ बनाए गए हैं विधानसभा क्षेत्र में, 1 दिव्यांग बूथ है विधानसभा क्षेत्र में, 8 युवा बूथ पर 40 वर्ष से कम आयु के मतदान कर्मी रहेंगे तैनात है।
डूंगरपुर की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। दिन बढ़ने के साथ ही मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। सुबह 9 बजे तक 2 घंटे में 10.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीएपी से सांसद राजकुमार रोत ने खरवेड़ा स्कूल पर बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट दिया।
चौरासी विधानसभा में 2.55 लाख से अधिक मतदाता हैं। 10 कैंडिडेट के बीच मुकाबला है। भाजपा, कांग्रेस और बीएपी कैंडिडेट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चौरासी विधानसभा में कुल 251 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 8 महिला मतदान केंद्र हैं। वहीं 8 युवा मतदान केंद्र, 1 दिव्यांग और 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.