Site icon 24 News Update

सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में मानव तस्करी का सामने आया मामला

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में मानव तस्करी का मामला आया सामने । चार दलालों ने महिला को झांसे में लेकर अहमदाबाद गुजरात में बेचा । थाना अधिकारी परसाद उमेश चंद्र ने बताया कि थाने पर एक रिपोर्ट दी जिस पर मामले की जांच करते हुए थाना स्तर पर टीम का गठित कर जांच शुरू की तो चार दलालों ने गुजरात के जिग्नेश नाम के व्यक्ति से 9 लाख में महिला का सौदा किया था । पहली किस्त की तौर पर 60 हजार लिए 1 महीने में दूसरी बार महिला का होने जा रहा था सौदा । पुलिस के मामले में जिगनेष सिंह पिता कपूर सिह कायषी उम्र 30 साल निवासी अनोडिया तालुका माणसा जिला गाधीनगर गुजरात, वेलकी पत्नि शंकर मीणा उम्र 64 साल निवासी मेडला फला पीपली ए थाना परसाद, ककूडी देवी पत्नि हरीश मीणा उम्र 47 साल पेशा निवासी गरनाला थाना ऋषभदेव व शंकर मीणा पिता पांचा मीणा उम्र 70 साल निवासी पिपली बी गोयरा फला थाना परसाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस मामले में और भी जांच कर रही है और खुलासे से होने की संभावना है

Exit mobile version