Site icon 24 News Update

सलूंबर, जयसमंद और सराडा क्षेत्र में हुई तेज बारिश, जिलेभर में रिमझिम बारिश जारी

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर. दो-तीन लगातार गर्मी ओर उमस के बाद जयसमंद कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद से तेज बारिश हुई। जहां पानी सड़कों पर बहता हुआ निकला। वहीं बारिश से बाइक सवार, अभ्यर्थी एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां कई बाइक सवार तो मार्ग पर भीगते हुए आवागमन करते हुए नजर आए। तो दोपहर बाद बाद भी क्षेत्र में रिमझिम
बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। इधर, जयसमंद झील में पानी की आवक धीमी गति से जारी है। वही ज़िले के सराडा और सेमारी कस्बे में लंबे समय के बाद तेज गर्मी और उमस के बाद मौसम का मिजाज बदला। इससे तेज हवाओं
और बादलों आवाजाही गड़गड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं फसलों को नया जीवन मिला।

Exit mobile version