Site icon 24 News Update

सलमान के घर के बाहर फायरिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार, सूरत की नदी में फेंकी थी पिस्तौल

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. मुंबई। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को आज मुंबई के किला कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने कल देर रात गुजरात के भुज से अरेस्ट किया था। उन्हें मंगलवार दोपहर मुंबई लाया गया था। आरोपियों की पहचान विक्की साहेब गुप्ता और सागर श्रीजोगेंद्र पाल के रूप में हुई है। ये बिहार के रहने वाले हैं। दोनों ने जिस पिस्तौल से फायरिंग की थी, उसे सूरत की नदी में फेंक दिया था। इन्होंने 14 अप्रैल सुबह 5 बजे फायरिंग की थी। बाइक पर सवार होकर आए और 4 राउंड फायर कर दिए थे। उस समय सलमान खान अपने घर में ही थे। दोनों स्पोर्ट्स कैप पहन कर आए थे व कंधे पर बैग लगा रखा था। फायरिंग की घटना के बाद लॉरेंस के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से एक ऑनलाइन पोस्ट करवाई जिसमें वारदात की जिम्मेदारी उसने ली थी। उसने कहा कि यह तो ट्रेलर है। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक जब्त की है। इसको वे थोडी दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ कर भागे थे।

Exit mobile version