Site icon 24 News Update

लॉरेंस के भाई ने ली सलमान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी बोला, ‘अभी ट्रेलर था, अब गोली घर पर नहीं चलेगी’,

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.ब्यूरो। सलमान खान के घर फायरिंग का मामला सामने आया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पांच राउंड फायरिंग की गई है। दो अज्ञात बाइकसवारों ने रविवार तड़के 4.50 बजे एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की. 5 राउंड फायरिंग में 1 गोली नीचे गिरी. बाकी की 3 दीवार पर और एक गोली बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। अब इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली है। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उसने एक इंटरव्यू में कहा था कि उसका गोल सलमान को मारना है। ऐसे में रविवार को एक्टर के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें दो बाइक सवार गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास देखे गए। एक्टर के घर की दीवार पर दो जगह गोलियों के निशान देखने को मिले। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली है। उसने इसे आखिरी चेतावनी बताया है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उसने लिखा, जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो। यह पहली और आखिरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेंगी। इससे पहले भी सलमान को धमकी मिल चुकी है व गस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की थी।एक्टर की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया था। वहीं, सलमान ने बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी थी। गौरतलब है कि सलमान खान ने ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काला हिरण का शिकार किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इसी के बाद से बिश्नोई समाज उनसे नाराज है। एक्टर से बिश्नोई गैंग ने कहा था कि अगर वो उनके कुल देवता के मंदिर में आकर माफी मांग लेंगे तो सब खत्म हो जाएगा।
पिता बोले, पब्लिसिटी स्टंट
उनके पिता सलीम खान का रिएक्शन जरूर आया है. उन्होंने फैंस को परेशान ना होने को कहा है. सलीम खान ने कहा- कुछ भी बताने को नहीं है. वो बस पब्लिसिटी चाहते हैं. परेशानी की कोई बात नहीं है।

Exit mobile version