Site icon 24 News Update

सर्व समाज ने मेवाड़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा.  शुक्रवार को सांय विवेकानंद सर्किल स्थित कम्युनिटी हॉल में मेवाड़ राज
परिवार के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के दिनांक 16 मार्च को आकस्मिक
निधन हो जाने से सर्व समाज के आव्हान पर श्रृद्धांजली अर्पित करने हेतु
शोक सभा का आयोजन पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में आयोजित की गई
जिसमें सेकडो की तादाद में सर्व समाज के लोगो ने उपस्थित होकर मेवाड राज
परिवार के वरिष्ठ् सदस्य को भावभीनी श्रृद्वांजली अर्पित की शोक सभा से
पूर्व अखिलेश ठाकुर ने दिवंगत मेवाड़ राज परिवार के अरविंद सिंह मेवाड की
जीवनी पर प्रकाश डालते हुऐ कहा कि मेवाड़ राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य
अरविंद सिंह मेवाड़ के आकस्मिक निधन से मेवाड़ ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत
में शोक की लहर है। तत्पश्चात पूर्व विधायक अषोक नवलखा एवं पूर्व जिला
प्रमुख भुपेन्दसिंह बडोली ने और व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पूष्कर सोनी ने
उनके जीवन के विभिन्न संस्मणों को याद कर उनको श्रृद्वाजली अर्पित की। इस
अवसर पर भाजपा  नगर अध्यक्ष कपील चौधरी,पूर्व नगर अध्यक्ष नीतिन
चतुर्वेदी,गोपाल पंचोली, आषीश टांक,सुरेष कुदाल, अजीत जैन,सुरेश
अग्रवाल,श्याम वेष्णव, बबलु माली, राजीव कसेरा,राहूल धोबी, मन मोहन जोशी,
सोहन माली,विजय मीणा गणपत गवारिया,कुलदीप सिंह राठोड, दिलीप सिंह ,
नरेन्द्रसिंह गौड ,फतेहसिंह सारंगदेवोत ,दलपत सिंह शक्तावत,लक्ष्मण सिह
बडोली, रणजीत सिंह नारेला,रणवीर सिंह पायरी,शेलेन्द्र सिंह कदमाली,
शेलेन्दे सिंह अरनोदा,घनश्याम सिंह टीलाखेडा,नरेन्द्रसिंह, कुलदीप सिंह,
महिपाल सिंह,प्रकाश  चेलावत, सहित सेकडो की तादाद में गणमान्य नागरिक
उपस्थित थे। अंत में सभी प एक साथ खडे होकर दो मिनट का मोन धारण कर
सामुहिक श्रृद्वांजली दी आभार भानुप्रताप सिंह नाहरगढ ने व्यक्त किया।

Exit mobile version