24 न्यूज अपडेट़ डूंगरपुर। कोतवाली थाना पुलिस में एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे रेप किया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का अरोप है कि व्यक्ति ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए व वीडियो वायरल कर धमकियां देने लगा था। अब इस मामले में पुलिस बांसवाड़ा निवासी इस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल के अनुसार 24 फरवरी को महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि चार साल पहले वह डूंगरपुर शहर के शहीद पार्क के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसकी दोस्ती बांसवाड़ा नबीपुरा निवासी विकास गणाया पुत्र रणछोड़ गणाया के साथ हो गई। विकास ने खुद को सरकारी कर्मचारी होना बताया। उसके साथ दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसके साथ लगातार रेप करता रहा। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद जब महिला ने जांच की तो उसे पता लगा कि विकास मजदूरी करता है। वह सरकारी कर्मचारी भी नहीं है। उसने इस पर विकास से दूरी बना ली मगर विकास नहीं माना। उसने उसकी बहन के व्हाट्सएप नंबर पर उसके अश्लील वीडियो भेज दिए। उसने धमकी दी कि यदि उसकी बहन शादी नहीं करेगी तो वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी विकास को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सरकारी कर्मचारी बता महिला से बढ़ाए ताल्लुकात, जांच की तो निकला मजदूर, दुष्कर्म का मामला दर्ज

Advertisements
