कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य 1008 श्री नानालाल जी म.सा. की 25 वीं पुण्य स्मृति दिवस एवं आचार्य श्री रामेश के चादर प्रदान दिवस के उपलक्ष्य में समता युवा संघ निंबाहेड़ा एवं लायंस क्लब निंबाहेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में विवेक सांड समता भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।लायंस क्लब रक्तदान शिविर प्रभारी अभिषेक मारू ने बताया कि रक्तदान शिविर में 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समता युवा संघ के अध्यक्ष अभिनव मारू मंत्री संदीप मोदी ने बताया कि शिविर के आरम्भ में आचार्य श्री नानेश को भाव विनय सहित स्मरण किया गया, ततपश्चात नवकार मंत्र का जाप कर शिविर को विधिवत आरंभ किया गया।इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भारतीय जैन संगठना के अध्यक्ष वीरेश चपलोत, लायन्स क्लब के चार्टर मेंबर लायन डॉ.जे.एम. जैन, नवीन मारू, शांतिचंद मेहता, रामलाल बैरवा, सुरेश तोतला, अशोक जैन, विजय आगार, जगदीश अग्रवाल, अरविंद मूंदड़ा, पंकज त्रिवेदी, नानालाल भूतड़ा, अशोक मारू आदि ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। पति-पत्नी, मां-बेटे ने किया रक्तदान! रक्तदान शिविर में समता युवा संघ कोषाध्यक्ष आशीष सोनी ने सपत्निक, महावीर इंटरनेशनल की वीरा अल्पना चपलोत ने अपने पुत्र शौर्य चपलोत के साथ रक्तदान किया। इसके साथ ही शिविर में समता युवा संघ के वैभव अब्भाणी ने 19 वीं बार, अपूर्व जैन एवं निश्चल नाथ ने भी 8 वीं बार रक्तदान कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर साधु मार्गी जैन संघ के अध्यक्ष रतनलाल पोरवाल और मंत्री सुशील नागोरी एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। शिविर व्यवस्था में समता युवा संघ से देवेंद्र सालेचा, सत्यमेव सेठिया, राहुल सहलोत, अनुराग सिंघवी, शैलेंद्र गांग, उमेश डूंगरवाल, पिंकेश कांठेड़, वैभव अब्भाणी, अभिषेक मूनेत, अंकुश मारु, अल्पेश मारु आदि का सहयोग रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 100 रुपये माइक्रो डोनेशन देकर भाजपा के सक्रिय सदस्य बने विधायक कृपलानी जिला कलक्टर ने आश्रयहीन लोगों के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना