कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 1 सितंबर से आरम्भ हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल कनेरा घाटा की बैठक कनेरा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री व विधायक श्रीचन्द कृपलानी रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक कृपलानी ने कहा कि कनेरा मंडल में 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटना है तथा कम से कम प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करना है। बैठक की अध्यक्षता कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ ने की।बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री व जिला परिषद सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, जिला परिषद प्रतिनिधि गोपाल लाल धाकड़, पंचायत समिति सदस्य जगदीश चंद्र धाकड़, दिनेश मेघवाल, मंडल महामंत्री मोनू मारू, शिवलाल धाकड़, बिहारीलाल रेगर, मंडल उपाध्यक्ष उमेश धाकड़, राजेश गुर्जर, मदन गोपाल धाकड़, जगदीश धाकड़, नाथू लाल कहार, मंडल मंत्री राहुल धाकड़, अमृत धाकड़, बाबूलाल भील, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश चंद्र काबरा, कनेरा सरपंच रामचंद्र मालवीय, शक्ति केंद्र संयोजक रामनारायण धाकड़, दिनेश धाकड़, पूर्व सरपंच शिवलाल धाकड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष वैष्णव, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बालूराम भील, गोपाल मंडल के बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने की जनसुनवाई दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन