भरतपुर। भरतपुर में कामा के साजिद की शादी का एक वीडियो कल बडा वायरल हुआ था जिसमें यह दूल्हा 51 लाख के नोटों की माला पहने छत पर खड़ा था। सभी नोट 500 रूपए के थे। वीडियो में मित्र और रिश्तेदार भी दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मेवात में नोटों की माला पहनने और उसे छत पर लटका कर शो-ऑफ करने का सामाजिक रिवाज बहुत चलन में है। इसे सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर होने के बाद से परिवार के सामने यह परेशानी खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि वीडियो फेक है। उसमें दो युवक दिखाई दे रहे हैं व वीडिया साजिद की शादी का नहीं है। दावा है कि माला में 500-500 रुपए के नोट हैं। 10 फीट लंबी इस माला में कुल रकम 51 लाख बताई जा रही है। वीडियो डीग के नगला कुलवाना गांव का बताया जा रहा है। दूल्हे को रिश्तेदारों ने अपनी ओर से साजिद को शादी समारोह में माला पहनाई गई। साजिद का परिवार मजदूरी और खेती-बाड़ी करता है। माला इतनी लंबी है कि साजिद को छत पर खड़ा कर माला पहनाई गई। इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि किशोर यादव ने मीडिया को बताया कि नगला कुलवाना के रहने वाले साजिद की शादी 2 महीने पहले हुई थी। साजिद मजदूरी करता है। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। साजिद चार भाईयों में सबसे छोटा है। सभी भाई मजदूरी करते हैं। साजिद की बारात नगला कुलवाना से सीकरी (भरतपुर) गई थी। मैं उस शादी में शामिल था। सरपंच किशोर यादव ने बताया कि शादी की सभी रस्मों में ऐसी कोई रस्म नहीं थी। वीडियो में दो दूल्हे नजर आ रहे हैं। लेकिन उस दिन सिर्फ साजिद की शादी थी। अगर ऐसा होता तो पूरे इलाके में इसकी चर्चा होती। बताया यह भी जा रहा है कि सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो या तो कहीं और है या फिर यह एडिट किया हुआ है। साजिद के चचेरे भाई हबीब (50) ने बताया- हमारे यहां नोटों की माला पहनने का रिवाज नहीं है। साजिद के ससुराल वाले सामान्य परिवार से आते हैं। उनकी इतनी हैसियत नहीं है। वे इतनी बड़ी रकम की माला कहां से पहना सकते हैं। यह वीडियो फेक है
सजिद के परिवार वाले बोले, वीडियो फेक, दूल्हे ने नहीं पहनी 51 लाख की नोटों की माला

Advertisements
