24 न्यूज़ अपडेट भीलवाड़ा. भीलवाड़ा संविधान बचाओं संघर्ष समिति, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी एकता मिशन एवं भीमा बाई नारी शक्ति संगठन व बहुजन समाज पार्टी के बेनर तले गृहमंत्री मा. अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के लिए अपमानजनक बयान संसद में देने पर पद से मुक्त करने एवं एससी/एसटी एक्ट एवं महापुरूष के अपमान में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही को लेकर मुखर्जी उद्यान से नारेबाजी करते हुये जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर महामहीम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।जिला संयोजक मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के लिए राज्यसभा (संसद) में संविधान दिवस की महत्ता के उपलक्ष मंे दिया गया उद्बोधन में मा. गृहमंत्री अमित शाह द्वारा गलत बयानबाजी करते हुए अपमानित किया है, जिसमें समुचे देशभर में तमाम भारतीयों खास करके एससी/एसटी/ओबीसी में रोष व्याप्त है एवं धरने प्रदर्शन, आंदोलन किये जा रहे है, जो कि इसके लिए मा. अमित शाह जिम्मेदार है।ज्ञापन में – गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ गृहमंत्री पद से इस्तीफें की सिफारिश की जाकर पदमुक्त किया जाने, एवं एससी/एसटी एक्ट, महापुरूषों के अपमान व संविधान निर्माता के अपमान के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई जिलाध्यक्ष पंकज डिडवानिया ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब के लिए इस तरह की बयानबाजी व अपमान से इनकी घटिया मानसिकता एवं बाबा साहेब के प्रति इनकी सोच साबित करती है कि यह देश के गृहमंत्री लायक नहीं है। देश के प्रधानमंत्री को भी तुरंत इस बयानबाजी एवं अपमान के खिलाफ अपने मंत्री मण्डल से अमित शाह को बर्खास्त किया जाना चाहिए। बाबा साहब का अपमान देश का अपमान है और इसकी हम घोर निंदा करते हैज्ञापन में 7 दिवस में उक्त हमारी मांगों पर त्वरित अमल करते हुए कार्यवाही कर राहत प्रदान करने की मांग की गई अन्यथा देशभर मे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गईइस दौरान ज्ञापन देने वालों में मोतीलाल सिंघानिया, पंकज डिडवानिया, रामेश्वर मेघवंशी, रामेश्वर बैरवा, चन्द्रप्रकाश लोहार, अनिता पहाड़िया, भगवती देवी खोईवाल, पिंकी खटीक, आशा डीडवानिया, सुनिता, ज्योति, शिखा, एडवोकेट पुखराज बैरवा, राजमल, भैरूलाल, किशन कीर सहित कई आमजन उपस्थित थे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जन-सुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों पर करें शत-प्रतिशत निराकरण – अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर कोर्ट ने उतारा नेतागिरी सुरूर : उप वन सरंक्षक को थप्पड़ मारने वाले भाजपा भवानीसिंह राजावत को 3 साल की जेल