24 न्यूज अपडेट उदयपुर। एक ऐसा परिवार जिसने अब तक 300 से अधिक देहदान संकल्प भरवाए है। अब तक 31 देहदान करवाए है। कई रक्तदान शिविर लगाए, हजारों नेत्रदान करवाए, अब अंगदान की तरफ अग्रसर है। आज उसी सुखलेचा परिवार की ओर से रेखा सुखलेचा धर्मपत्नी विंग कमांडर डॉक्टर पुखराज सुखलेचा का देहदान उदयपुर के आरएनी मेडिकल कॉलेज को करवाया गया। 12 मई को स्वर्गवास होने से उनकी इच्छा अनुसार मंगलवार को आरएनटी मेडिसिन कॉलेज उदयपुर में देहदान किया गया। सुखलेचा परिवार का यह 9वां देहदान है। देहदान से पूर्व रेखा सुखलेचा की मोक्ष रथ में अंतिम यात्रा निकल गई जो निवास स्थान 701 स्वास्तिक हाइट्स न्यू आरटीओ उदयपुर से आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर पहुंची। जिसमें सैकडं़ो समाज और शामिल हुए। समाज जनों की उपस्थिति में आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आवश्यक कार्यवाही करने के बाद परिजनों की उपस्थिति में उनका देहदान किया गया। सुखलेचा परिवार की ओर से चलाए जा रहे श्रीराम सुखलेचा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अब तक यह 9वां देहदान एवं ट्रस्ट का 31वां देहदान एवं करीब से 300 से भी अधिक देहदान संकाय पत्र आएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर एवं बंगलुरु में भरवाए गए हैं। सुखलेंचा परिवारके सदस्य डॉक्टर विंग कमांडर पुखराज सुखलेचा की धर्मपत्नी रेखा सुखलेचा का 12 मई को स्वर्गवास हो गया। इनके एवं परिवारजन के इच्छा अनुसार उनका आरएनटी मेडिकल कालेज उदयपुर में 14 मई को देहदान किया गया। रेखा सुखलेचा,उनके पति डॉक्टर विंग कमांडर पुखराज सुखलेचा, ससुर एवं सास लच्छीराम सुखलेचा एवं हंजाबाई सुखलेचा ने 2010 एवं 2023 में देहदान किया था। इसी प्रकार उनके पिताजी मोहनलाल कोठारी एवं माता कोयल बाई कोठारी ने भी देहदान किया था। रेखा के एक पुत्र डॉक्टर चारु सुखलेचा का जो लंदन में है एवं उनकी पत्नी इंजीनियर वीनू सुखलेचा एवं पु़त्री डॉक्टर रेनू कोठारी एवं दामाद सुनील कोठारी है। इनके एक पौत्रा एक पौत्री एवं एक दोहित्र एक जेठ एवं चार देवर एवं कुल 100 से अधिक परिवारजन का भरा पूरा परिवार है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 3 साल की बच्ची की श्वॉस नली में फंस गया था मक्के का दाना……..मुंह के रास्ते ऑपरेशन कर निकाला एसपी साहब! ये क्या हो रहा है, शराब व्यवसायी गोगुंदा थानाधिकारी पर लगा रहे गंभीर आरोप, बोल रहे हम व्यापारी हैं गुंडे नहीं, थानेदार ने धंधा चौपट कर दिया, 40 लाख के नीचे आ गए, चाबी ले लो, दुकान बंद करवा दो