24 न्यूज अपडेट उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के डबोक एयरपोर्ट रोड पर बनने वाले विशाल श्री श्याम मन्दिर गर्भगृह शिलापूजन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। वृन्दावन से आचार्य ब्रजेश जी महाराज एंव 5 अन्य वैदिक विद्वान पण्डितो के सानिध्य मे 101 श्याम भक्त जोड़ो ने कलेक्टर महोदय अरविंद पोसवाल जी एंव पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश जी गोयल के आतिथ्य मे विधि-विधान से पूजन अर्चन कर क्रमश: गणेश जी हनुमान जी शिव जी राणी सती दादी और खाटूश्याम जी के पांच मन्दिरो मे शिलाओ को विराजमान किया।भक्तो के अपार समूह ने जय श्रीश्याम हारे के सहारे की जय से वातावरण गुंजायमान कर दिया। हर कोई इन पवित्र शीलाओ को स्पर्श कर धन्य हो रहे थे। प्रातः 11:15 बजे से मन्दिर प्रांगण मे पहली बार सावन माह मे श्याम झूलोत्सव मनाने से भक्तो मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला प्रारम्भ मे जमनाशंकर योगेश सैनी ने गणेश वन्दना और हनुमानजी के भजनो से सावनोत्सव का श्री गणेश किया। रजनीश मानसी शर्मा रजनीश शर्मा मानसी सुनन्दा चौबीसा सहित 11 भजन गायको ने सावनोत्सव तथा श्याम झूलोत्सव के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर खूब वाह-वाही लूटी। अनिल आनंद पिता पुत्र जोडी ने सावन मे झूला घाल्या झूले मे खाटूवाला एक आस तुम्हारी विश्वास तुम्हारा तथा… भजन से मन्त्रमुग्ध कर दिया।पूरे भारत मे उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड ने “काहे तू रोता सांवरा जरूर आयेगा “…धन घडी धन भाग्य हमारा..मनासा से स्वरकोकिला कनिका ग्रोवर ने”ओ राम राम गुण गाते चले आसरे तुम्हारे बजरगं बली”… “मोहन को किसने बुलाया, वो आता होगा”.. गायको ने सावन मे हिण्डोले तथा महादेव जी के भजन सुनाकर दाद लूटी। सर्वप्रथम कीर्तन मे जयपुर के राहुल शर्मा ने आज नयनाभिराम श्रृंगार कर बाबा को हिण्डोले मे सजाकर विराजमान किया।जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। हरकोई हिण्डोला देने को आतुर हो रहे थे।इससे पूर्व प्रारम्भ मे प्रताप जी गुप्ता मुन्नी देवी तथा शशिकांत बबीता खेतान ने इस देवभूमि की सर्वप्रथम ज्योत प्रज्वलित कर सभी को बधाई दी। गायको की संख्या अधिक होने से तथा भक्तो के भावविभोर होने से आयोजन को देर तक चलाना पडा।आरती पश्चात सभी को छप्पन भोग प्रसाद सहित महाप्रसाद परोसा गया।
श्री श्याम मंदिर गर्भगृह शिलापूजन हर्षोल्लास से हुआ 101 जोड़ो ने गर्भगृह पूजा कर पांच मन्दिरो मे शिला सजायी सावन झूलोत्सव मे बाबा को खूब झुलाया

Advertisements
