24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर के समीप नाई गांव में श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर अधीनस्थ भूमि पर बने नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन रविवार को हुआ। समाजसेवी राजेश मेहता ने उद्घाटन किया व इस अवसर पर संपूर्ण समाज की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मेहता ने हॉल निर्माण के लिए अपने पिता स्वर्गीय जीवन सिंह मेहता की पुण्य स्मृति में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मेहता ने भविष्य में गांव नाई में बनने वाले स्थानक भवन के लिए भी आर्थिक सहयोग की घोषणा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष भेरूलाल कोठारी का हॉल के निर्माण में पूर्ण सहयोग देने के लिए जैन समाज नाई के अध्यक्ष लहरी लाल दलाल ने सम्मान कर आभार जताया। इसके साथ ही साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर की ओर से समीक्षा श्रीजी महाराज सा. के 50वें दीक्षा जयंती पर भेजा गया अभिनंदन पत्र उनकी माता जसुबाईजी को समाज की ओर से भेंट किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जैन नवयुक मंडल नाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन समाज नाई के मंत्री प्रमोद कोठारी ने किया। अंत में हिम्मत कोठारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यपाल बागड़े से कुलपति कर्नाटक ने की भेंट बी एन विधि संकाय विद्यार्थियों का राष्ट्रपति भवन और उपराष्ट्रपति कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से संवाद