Site icon 24 News Update

श्री पारसनाथ जैन मंदिर नाई अधीनस्थ भूमि पर हॉल का हुआ उद्घाटन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। उदयपुर के समीप नाई गांव में श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर अधीनस्थ भूमि पर बने नवनिर्मित हॉल का उद्घाटन रविवार को हुआ। समाजसेवी राजेश मेहता ने उद्घाटन किया व इस अवसर पर संपूर्ण समाज की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मेहता ने हॉल निर्माण के लिए अपने पिता स्वर्गीय जीवन सिंह मेहता की पुण्य स्मृति में आर्थिक सहयोग प्रदान किया। मेहता ने भविष्य में गांव नाई में बनने वाले स्थानक भवन के लिए भी आर्थिक सहयोग की घोषणा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष भेरूलाल कोठारी का हॉल के निर्माण में पूर्ण सहयोग देने के लिए जैन समाज नाई के अध्यक्ष लहरी लाल दलाल ने सम्मान कर आभार जताया। इसके साथ ही साधुमार्गी जैन संघ बीकानेर की ओर से समीक्षा श्रीजी महाराज सा. के 50वें दीक्षा जयंती पर भेजा गया अभिनंदन पत्र उनकी माता जसुबाईजी को समाज की ओर से भेंट किया गया। कार्यक्रम का संयोजन जैन नवयुक मंडल नाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जैन समाज नाई के मंत्री प्रमोद कोठारी ने किया। अंत में हिम्मत कोठारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Exit mobile version