24 न्यूज अपडेट. राजसमंद। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आज नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंगला के दर्शन करने आए। उन्होंने कहा कि धर्म का उपयोग राजनीति वोट बैंक के लिए करना सबसे बड़ा अपराध है, वो इसके खिलाफ हैं। वे धर्म गुरू नहीं बल्कि धर्म के सिपाही हैं। मंगला झांकी के दर्शन के बाद मंदिर उनका परंपरानुसार उपरना एवं रजाई ओढ़ा कर, प्रसाद भेट कर समाधान किया गया। प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश महाराज व अन्य साथ थे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार सुबह श्रीनाथजी मंदिर के प्रीतम पोल दरवाजे से मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। महाप्रभु जी की बैठक में उनका स्वागत हुआ। तिलकायत पुत्र विशाल बावा से मोबाइल पर वार्ता कर आशीर्वाद लिया। मोती महल दरवाजे से पुनः भीलवाड़ा की और प्रस्थान कर गए। पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब एक होंगे, भेदभाव मिटेगा, छुआछूत, जातपात मिटेगा, तभी यहां नए विचार नए संकल्प यहां पर संगठित होंगे। नए विचारों के साथ नए कार्य प्रारंभ होंगे। निश्चित रूप से आर्थिक रूप से राजनीतिक रूप से, धार्मिक रूप से भारत देश समृद्ध बनेगा विश्व गुरू पुनः स्थापित होगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.