24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। शीतला सप्तमी पर रविवार को यहां माता का श्रृंगार कर आराधना की गई।, घरों में चूल्हे नहीं जले, ठंडा खाना खाया, सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने परिवार के आरोग्य और सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ मां शीतला की विधि विधान से सुबह पूजन किया। आज शीतला सप्तमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। परिवार के आरोग्य और सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ महिलाओं ने मां शीतला की विधि विधान से पूजा की।घरों में चूल्हे नहीं जले, एक दिन पहले तैयार ठंडा भोजन किया गया। वागड अंचल में ही शीतला सप्तमी मनाई जा रही है। यहां पर गुजरात के पंचांग के चलते यह त्योहार बारिश के दौरान मनाया जाने की परम्परा है। अब दसामाता का त्योहार मनाया जाएगा। शीतला सप्तमी को लेकर महिलाओं की ओर से व्रत उपवास रखे गए। रविवार सुबह शुभ मुहूर्त में महिलाओं ने नए कपड़े पहनकर पूजा की थाली सजाई। इसके बाद शहर के शीतला माता मंदिर पहुंचीं। जहां महिलाओं ने माता शीतला को चुनरी ओढ़ाई, कुमकुम, अक्षत और फूलों के साथ विधि विधान से पूजा की। इसके बाद माताजी को एक दिन पहले बनाए खाने का ठंडा भोग लगाया। वहीं महिलाओं ने रात में बनाए हुए खाने दही चावल से बना ओलिया, पूड़ी, पकौड़ी, हलवे का ही खाना खाया। महिलाओं ने शीतला माता की व्रत कथा सुनी और घर परिवार में सुख समृद्धि, खुशहाली के साथ ही निरोगी रहने की कामना की। शहर में मुरलीधर मंदिर, नवा महादेव, शास्त्री कॉलोनी सहित विभिन्न मन्दिरों में सुबह से ही मां शीतला के पूजन के लिए महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शीतला माता का पूजन किया और फिर कथा सुनी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर से अरथुना जा रहे दंपती की कार पर पथराव करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, शराब पीते ही आया था लूट का आइडिया सोम व जाखम नदी में पानी की आवक से बेणेश्वर धाम बना टापू, पुलों पर चल रही 3 से 5 फीट पानी की चादर24 न्यूज अपडेट