Site icon 24 News Update

शिक्षक संगठन कल करेगा अपनी मांगों को लेकर संयुक्त निदेशक कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षक कल गुरुवार दोपहर 3 बजे संयुक्त निदेशक कार्यालय के बाहर अपनी मांगो को धरना प्रदर्शन करेगे , संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि विगत बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक का घेराव कर उन्हें चार सुत्रीय मांग पत्र सौपकर उनकी मांगो का सात दिन में समाधान नही करने पर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी पूर्व में दे दी थी , चेतावनी के बाद 138 शिक्षको के स्थाईकरण आदेश तथा उदयपुर जिलें में टीएसपी से नॉन टीएसपी में749 समायोजन में से वंचित शिक्षक जिनके रिलिवर अब आ गए है संयुक्त निदेशक के लिखित आदेश डीईओ माध्यमिक को देने के बाद उन्हें काउसलिंग के लिए पांच जुलाई को कार्यमुक्त होकर डीईओ कार्यालय में आने के आदेश आज जारी कर दिए है परन्तु अभी भी जिनका रिलिवर नही आया है उनकी काउसलिंग करवाने ,टीएसपी से नॉन टीएसपी में समयोजन अक्टूबर 2023 में हो गया था परन्तु उनकी ऑन ड्यूटी आज नौ माह बाद भी जारी नही की गई है जिससे उनकी सेवा पुस्तिका कें इंद्राज में समस्या आ रही है, 2021 में शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षको के स्थायीकरण में शिथिलता तथा सैकड़ो शिक्षको के न्यायालय के आदेश के बावजूह एसीपी से साथ नोशनल लाभ नही दिया जा रहा है ၊ धरना प्रदर्शन के दौरान इन मांगो के शीघ्र समाधान की मांग की जाएगी ၊

Exit mobile version