Site icon 24 News Update

शारीरिक शिक्षक संगठनों की कार्यकारिणी का गठन एकदिवसीय शिक्षक संगोष्ठी संपन्न

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। सलूंबर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिंगरी में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाथूलाल बुनकर की अध्यक्षता में शनिवार को एक दिवसीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी संपन्न हुई । इस मौके पर केशु लाल चौबीस प्रधानाचार्य सरसिया, आरपी भगवान लाल पटेल सहित कई शारीरिक शिक्षको ने भाग लिया । इस मौके पर शिक्षकों की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया जिसमें संरक्षक नाथूलाल पटेल ,सभा अध्यक्ष नाथूलाल पटेल ,अध्यक्ष खेमराज कुम्हार, उपाध्यक्ष महेश चंद्र पाटीदार, महिला उपाध्यक्ष कमलेश अहारी ,सचिव प्रदीप कुमार चौबीसा, सहसचिव गजेंद्र सिंह शक्तावत, संगठन मंत्री मणिलाल मीणा ,उप मंत्री रमेश मीणा, कोषाध्यक्ष शीतल कुमार जैन ,सहकोषाध्यक्ष इंद्रलाल चौबीसा सदस्य गोविंद लाल पटेल ,मणिलाल शर्मा, भगवान लाल मीणा, वरुणा, हीरामणि मीणा व इन्द्रलाल चौबीसा ने भाग लिया ।

Exit mobile version