Site icon 24 News Update

शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सराड़ा का एकदिवसीय अधिवेशन व उपशाखा चुनाव संपन्न

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट सलूंबर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा सरदके चुनाव अम्बा लाल खटीक जिला अध्यक्ष के निर्देशन में राजस्थान वनवासी कल्याण आश्रम चावंड में दिनांक 15 सितंबर 2024 को हुए। पर्यवेक्षक अंबालाल जी खटीक एवं सहायक चुनाव प्रभारी पन्नालाल जी मीणा, अम्बा लाल जी मीणा रहे।
कार्यक्रम में सराड़ा ब्लॉक से राज्य स्तर पर सम्मानित होने वाले शिक्षक रमेश पटेल व शिक्षिका किरण मीना मिस राजस्थान का संगठन की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक नेता कुरीलाल मीणा का पाथेय प्राप्त हुआ। उपशाखा सराड़ा सभा उपाध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी, इंद्रजीत मीणा, अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, उपाध्यक्ष पुरूष रमेश चन्द्र पटेल ,महिला उपाध्यक्ष किरण मीणा मंत्री भूपेंद्र कुमार चौबीसा,कोषाध्यक्ष पीयूष चौबीसा मीडिया प्रभारी जितेंद्र चौबीसा प्रधानाचार्य- गणेश देवड़ा,कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र चौबीसा ने किया। आभार फणीन्द्र गर्ग ने प्रकट किया।

Exit mobile version