उदयपुर. वास्को डी गामा , गोवा के रविंद्र भवन सभागार में संपन्न हुई राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर क्लासिक एवं इकयुप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण , 8 रजत एवं 23 कांस्य पदक सहित कुल 52 पदक जीते l राजस्थान टीम ने क्लासिक एवं इकयुप्ड दोनों प्रतियोगिताओं की ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता I राजस्थान के पावरलिफ्टिंग खेल के इतिहास में यह पहली बार है कि राजस्थान टीम ने नेशनल चैंपियनशिप के दोनों वर्गों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता की ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का ख़िताब जीता है l यह जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने 59 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता l वही मास्टर वन वर्ग में पायल नलवाया ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेते हुए दो कांस्य पदक जीते l मास्टर फोर वर्ग 83 किलो भार में ओम सिंह चौहान ने दो कांस्य पदक जीते l योगेश कुमार सेन ने 66 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक, सुनील सुखवाल ने 93 किलोग्राम सब जूनियर भार वर्ग में स्वर्ण पदक , हेमसिंह बागेला ने 74 किलोग्राम मास्टर टू वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते l परमानंद प्रजापत ने 83 किलोग्राम मास्टर थ्री भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते l वही 47 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में पायल चौहान ने दो स्वर्ण पदक जीते , 52 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में सीमा कुंतल ने दो स्वर्ण पदक जीते l 93 किलोग्राम सीनियर वर्ग में क्षेत्रपाल सिंह ने स्वर्ण पदक , 66 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में रवि कुमार ने स्वर्ण पदक , 74 किलोग्राम जूनियर वर्ग में महेंद्र चौधरी ने स्वर्ण पदक , 120 किलोग्राम जूनियर वर्ग में लक्ष्यजीत ने स्वर्ण पदक , 105 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक , 57 किलोग्राम सीनियर वर्ग में रेशमा सचानी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक , 47 किलोग्राम सब जूनियर महिला वर्ग में शिवानी सिंह रावत ने स्वर्ण पदक , 76 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में रिया कँवर शेखावत में स्वर्ण पदक , 120 किलो से अधिक भार वर्ग में सब जूनियर वर्ग में यशतिका आचार्य ने एक स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता , 47 किलोग्राम भार वर्ग में लीना देवतवेल ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता , 47 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रियांशी राजपूत ने स्वर्ण पदक , 105 किलोग्राम मास्टर थ्री में महेश चंद्र महात्मा ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीता l 84 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में सुशीला ने रजत पदक , 83 किलो सीनियर भार वर्ग में गोपेश कुमार गौड़ ने रजत पदक , 74 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में विजय कुमार ने एक रजत व एक कांस्य पदक , 105 किलोग्राम जूनियर वर्ग में नितिन फौजदार ने रजत पदक जीता l 59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में प्रथम लालवानी ने कांस्य पदक , 52 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में ऐश्वर्या सोनी ने कांस्य पदक , 53 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में हेमंत सिंह ने कांस्य पदक , 53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में कृष्णाराम ने कांस्य पदक , 120 किलो से अधिक जूनियर भार वर्ग में जितेंद्र शर्मा ने कांस्य पदक , 83 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में सुनील गुजराती ने कांस्य पदक , 93 किलोग्राम मास्टर वन में दीपक कुमार शर्मा ने कांस्य पदक , 120 किलोग्राम मास्टर वन में कृष्ण कुमार ने कांस्य पदक , 83 किलो मास्टर टू वर्ग में प्रकाश श्रीपत ने कांस्य पदक , 52 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में टीना गढ़वाल ने कांस्य पदक , 63 किलोग्राम सीनियर महिला वर्ग में खुशबू सोलंकी ने कांस्य पदक , 63 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में तनुश्री ने कांस्य पदक , 69 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में आरती रावत ने कांस्य पदक , 57 किलोग्राम जूनियर वर्ग में श्वेता कंवर भाटी ने कांस्य पदक , 63 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में अनीता राठी ने कांस्य पदक जीता l इस तरह राजस्थान टीम में 21 स्वर्ण , 8 रजत एवं 23 कांस्य पदक सहित कुल 52 पदक जीते l राजस्थान टीम के मैनेजर विनोद साहू व प्रशिक्षक आशीष जैमन एवं सुमित कुमार थे l टीम के शानदार प्रदर्शन पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉक्टर देवेंद्र साहू , कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी एवं राजस्थान के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर अगली राज्य प्रतियोगिताओं में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करने की घोषणा की l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दीपोत्सव पर्व पर स्वागत द्वार प्रतियोगिता, सर्वश्रेष्ठ तीन स्वागत द्वारों को जिला कलेक्टर करेंगे पुरस्कृत उदयपुर मार्बल प्रोसेसिंग समिति करेगी 1500 करोड़ का निवेश, समिति की बैठक में लिया महत्वपूर्ण निर्णय