Site icon 24 News Update

वैभव गहलोत के कार्यकाल में घोटालों पर होगी एफआईआर, आरोप-सड़क बनाने वाली फर्म को दिया स्टेडियम बनाने का जिम्मा

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के सरकार बदलते ही दिन बदलने वाले लगते हैं। वैभव गहलोत की अध्यक्षता वाली राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ( की पूर्व कार्यकारिणी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। बीजेपी सरकार की ओर से गठित एडहॉक कमेटी ने आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत के कार्यकाल में हुए कामों की जांच करवाई। जांच में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) के टेंडर से लेकर चौंप स्टेडियम के निर्माण कामों में भारी अनियमितताएं मिलीं। अब एडहॉक कमेटी वैभव गहलोत की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी के खिलाफ शुक्रवार तक मामला दर्ज करा सकती है। आरसीए की तमाम गतिविधियों के संचालन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से फंड दिया जाता है। उस फंड के गलत इस्तेमाल को लेकर आरसीए के पदाधिकारी सेंट्रल एजेंसियों को भी शिकायत की तैयारी कर रहे हैं। बताया गया कि , मार्च 2023 को श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहानी को एडहॉक कमेटी का संयोजक बनाया गया था। इसके बाद बिहानी ने आरसीए के ऑफिस के ताले खुलवाकर अकाउंट्स डिपार्टमेंट की जांच की तो चौंप स्टेडियम के निर्माण और भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड नहीं मिला। आरसीए के कर्मचारियों से जानकारी मांगी गई थी, लेकिन उनके पास भी यह रिकॉर्ड नहीं था। इसकी जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने 100 दिन जांच की। इस दौरान सामने आया कि करोड़ों का गबन किया गया है। जयपुर के चौंप में बन रहे स्टेडियम के निर्माण कामों की जांच में पता चला कि कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी को बिल्डिंग बनाने का अनुभव ही नहीं था। जांच के लिए सीए और फाइनेंस एक्सपर्ट की एक टीम बनाई गई। टीम से आरसीए की बैलेंस शीट की जांच करवाई गई। इस दौरान भुगतान में काफी गड़बड़ और घोटाले सामने आए।

Exit mobile version