24 न्यूज अपडेट निंबाहेड़ा. आज दिनांक 5 अगस्त 2024 को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में जे के सीमेंट मांगरोल माइंस एवं मालिया खेड़ा माइंस में महावृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दीपक तंवर क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, चित्तौड़गढ़ एवं श्री मनीष तोषनीवाल यूनिट हेड निंबाहेड़ा एवं मांगरोल के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर जे के सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा से श्री प्रभाकर मिश्रा हेड एचआर एवं ई आर, राजेश सोनी टेक्निकल हेड, यतेंद्र शर्मा खदान हेड, मुरलीमनोहर लड्ढा टेक्निकल हेड मांगरोल, सहित कई कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त अवसर पर मालिया खेड़ा स्थित विद्यालय के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मांगरोल माइंस में 200 और मालिया खेड़ा माइंस में300 पौधे लगाए गए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.