Advertisements
24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। डूंगरपुर के गोकुलपुरा के कुबरे हाइट्स में रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में दो बच्चियां खल रही थीं। खेलते हुए दोनों दौड़ लगा कर आईं और एक बच्ची सीढियों के पास लगे पाइप को पकड़ कर झुकी। उसका बैलेंस बिगड़ा और सीधे नीचे जा गिरी। बच्ची तीसरी मंजिल से गिर गई। उसके सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं हैं। गंभीर हालत में उसको गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया कि निशिका जोशी पुत्री विशाल जोशी एक बच्ची के साथ खेल रही थी। निशिका रेलिंग के पास दौड़ते हुए गई और पैर फिसल गया जिससे वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर कॉम्प्लेक्स के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। बच्ची के सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। गंभीर हालत में बच्ची को लेकर अस्पताल गए व वहां से गुजरात के लिए रवाना हुए।

