Site icon 24 News Update

वीडियो देखें…..अवैध तस्करी समझ वन मंत्री ने पकड़ी गाडी, मगर मामला निकला लीगल वाला

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, स्टेट डेस्क। राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को दौसा कलेक्ट्रेट के समीप नेशनल हाईवे- 21 पर लकड़ियों से भरी पिकअप रूकवाई। संजय शर्मा ने खुद पिकअप के ड्राइवर को रोका व वीडियो बनवाते हुए पूछताछ की। इसके बाद अवैध परिवहन मानते हुए मौके पर डीएफओ को बुलाया। दौसा के डीएफओ मौके पर पहुंचे। डीएफओ अजीत उचोई ने कहा कि पिकअप के मालिक को बुलाया गया है। दस्तावेज चेक किये जा रहे हैं, वैसे राजस्थान सरकार ने राजस्थान में एडु की लकड़ी का परिवहन को छूट दे रखी है।

Exit mobile version