24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज आयड़ में लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को महामहिम गुलाबचंद कटारिया से मिलते, दोस्ताना अंदाज में बतियाते हुए देखा और बातों-बातों में बुजुर्ग व्यक्ति के कटारियाजी की पीठ थपथपाते देखा तो चौंक गए कि आखिर ये व्यक्ति है कौन जिससे महामहिम जी इतने प्रोटोकॉल के बावजूद इतने दोस्ताना अंदाज में बात कर रहे हैं। पास में विधायक महोदय, कलेक्टर साहब भी खड़े हैं, अधिकारी बार-बार जिनको बर्ड पार्क और आयड़ के सोंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के बारे में बता रहे हैं। उनसे राय लेकर आगे बहुत खास काम करने की बात कर रहे हैं। जब पूछपरख के बाद पता चला कि ये तो अपने कर्मचारियों को दीपावली पर कारें और फ्लैट गिफ्ट करने वाले सूरत के नंबर वन डायमंड अरबपति व्यापारी पद्मश्री से सम्मानित सावजी भाई ढोलकिया हैं तो आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। इतनी सादगी वाले व्यक्ति के पहचाने में कोई भी धोखा खा जाए। सावजी भाई आज उदयपुर यात्रा पर पहुंचें। वे असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के बुलावे पर आए हैं। सावजी भाई ने गुलाब बाग बर्ड पार्क और आयड़ नदी सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। कटारिया, सांसद डॉ. मन्नालाल रावत विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, कलेक्टर अरविंद पोसवाल सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने निरीक्षण किया। सावजी भाई ने बर्ड पार्क विकास की संभावनाओं पर की चर्चा की। बर्ड एक्सपर्ट रजत भार्गव, डीएफओ डीके तिवारी और वन अधिकारियों के साथ किया विचार विमर्श कर नई पक्षी प्रजातियों को लाने का सुझाव दिया। बर्ड पार्क को पर्यटकों के लिए के आकर्षण का केंद्र बनाने पर चर्चा हुई। आयड़ नदी सौंदर्यीकरण के कामों को देखने के दौरान सावजी भाई ने कई सुझाव दिए। अधिकारियों से उन्होंने बारीकी से कार्ययोजना की जानकारी ली। ढोलकिया और टीम ने ली तथ्यात्मक जानकारी जुटाने के बाद कहा कि आयड़ रिवर फ्रंट विकास की तमाम संभावनाएं तलाशेंगे। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक। निगम महापौर जीएस टांक, निगम आयुक्त राम प्रकाश, स्मार्ट सिटी के प्रदीप सिंह सांगावत, समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित प्रयास करने वाले सवजी ढोलकिया को सौराष्ट्र के अमरेली जिले स्थित लाठी तालुका में अपने पैतृक स्थान पर 75 से अधिक तालाबों के निर्माण का श्रेय जाता है। इन सभी तालाबों का निर्माण बंजर सरकारी ज़मीनों पर करवाया गया है। आपको बता दें कि उनका हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड दुनिया का अग्रणी हीरा और हीरा आभूषण घर है, जो अलग-अलग कट और आकार में हीरे की एक विस्तृत और सुसंगत रेंज पेश करता है। पूरी दुनिया में फैंसी आकार के हीरे के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। 81 देशों को पॉलिश किए गए हीरे निर्यात करता है। वर्तमान में, हर महीने 45,000 कैरेट से अधिक हीरे (हर साल 500,000 कैरेट) बनाता है। हीरे के आभूषणों के निर्माण और निर्यात में भी शामिल है। किसना डायमंड ज्वैलरी के 480 से अधिक वितरक और 6500 से अधिक खुदरा दुकानें हैं। 1992 में सूरत में बहुत कम मशीनों और कर्मचारियों के साथ एक छोटे आकार की हीरा कटिंग और पॉलिशिंग इकाई के रूप में शुरुआत की। आज 8000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं और इसका राजस्व 1.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। एचकेईपीएल एकमात्र ऐसा संगठन है जिसे लगातार 18 वर्षों तक भारत के रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद से निर्यात में उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त कर रहा हैं।
सदगी पसंद सावजी भाई कहते हैं कि 1996 में ’हरि कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट’ की स्थापना की, सामाजिक कार्य में शामिल होना मकसद था। इसका नाम अब ’ढोलकिया फाउंडेशन’ रखा गया है। एचकेईपीएल ने कई कल्याणकारी गतिविधियों और कार्यों को अपनाकर धरती माता और समाज की सेवा और सुरक्षा की यात्रा शुरू की। इस समाज के लिए हमारी विशिष्ट सेवा के लिए, श्री सावजी ढोलकिया को भारत सरकार द्वारा सबसे प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सावजी ढोलकिया विनम्रता, सादगी, दयालुता, पवित्रता और करुणा के प्रतीक हैं, जो उन्हें मिलनसार बनाते हैं। वे हीरा उद्योग और सूरत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक हैं। सावजी का मिशन लाखों लोगों के जीवन में बदलाव लाना है और वे समाज को वापस देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर में, वे परोपकारी, व्यवसायी और हीरा व्यापारी के रूप में लोकप्रिय हैं। हालाँकि, जो अनकही रह गई है, वह है उनके गुण, महान विचार और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, वित्तीय और आर्थिक सुधारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में एक परिवर्तन एजेंट के रूप में उनकी भूमिका। उनके पास अपने कर्मचारियों को 500 कारें, 570 ज्वेलरी सेट और लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत 280 दो बेडरूम वाले फ्लैट जैसे शानदार उपहार देने का ट्रैक रिकॉर्ड है।
वीडियो खबर देखिये……ये कौन सावजीभाई हैं जिन्होंने आयड़ निरीक्षण के दौरान आज थपथपाई कटारियाजी की पीठ, जिनके लिए प्रशासन ने पलक पावडे बिछाए, क्या अब हीरे सी चमकेगी हमारी आयड़, बर्ड पार्क को इनकी मदद से लग जाएंगे सोने के पंख????

Advertisements
