Site icon 24 News Update

विशाल बावा पधारे अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य के ब्रज धाम मंदिर, वैष्णव जनों ने किया भव्य स्वागत

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत के पुत्र युवाचार्य गो.चि.105 विशाल ( भूपेश कुमार ) बावा अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्य में स्थित ब्रज धाम मंदिर जो की पुष्टिमार्गीय सेवा प्रणाली द्वारा संचालित होता है व नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथ जी मंदिर के निर्देशन में प्रभु की सेवा व्यवस्था संचालित होती है। विशाल बावा ब्रज धाम मंदिर की सेवा व्यवस्था एवं वैष्णवन के विशेष आग्रह पर अमेरिका स्थित पेंसिलवेनिया राज्य में स्थित ब्रज धाम मंदिर में बुधवार ब्रज धाम मंदिर पधारे जहां वहां रह रहे पुष्टि सृष्टि के वैष्णव जनों ने विशाल बावा का उनके आगमन पर भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। विशाल बावा ने ब्रज धाम मंदिर एवं वँहा की सेवा व्यवस्था का निरीक्षण कर प्रभु की सेवा से संबंधित निर्देश दिए। विशाल बावा ने वहां वैष्णव जनों को श्रीजी प्रभु की सेवा,महिमा एवं पुष्टिमार्ग के सिद्धांतों,रीत,एवं पुष्टीमार्गीय कला संस्कृति की अपने प्रवचन के माध्यम से जानकारी प्रदान की और वैष्णव जनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर ब्रज धाम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल भाई एवं सैकड़ो वैष्णव जनों ने विशाल बावा की अगवानी की। इस अवसर पर विशाल बावा के संग तिल कायत श्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह भी उपस्थित थे।

Exit mobile version