कविता पारख 24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेडा। विशाल अकादमी माध्यमिक विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर विज्ञान मेला का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।कार्यक्रम के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि तनुजा मरेठा सहायक सामाजिक विकास अधिकारी, विशिष्ट अतिथि रेखा पारख जिलाध्यक्ष, मानवाधिकार सुरक्षा एवं सहयोग संगठन एवं मनीषा मोदी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय निदेशक पंकज कुमार झा ने की।अतिथियों द्वारा मां शारदे और डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । अतिथियों का परिचय विद्यालय की अध्यापिका सीमा शर्मा द्वारा करवाया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति कुमावत ने बच्चों को विज्ञान मेले के बारे में एवं डॉक्टर ए.पी.जे .अब्दुल कलाम के बारे में जानकारी देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया ।मुख्य अतिथि तनुजा मरेठा ने जल संरक्षण के बारे में बताकर जीवन में पानी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि विज्ञान मानव जीवन को आसान बनाती है।मनीषा मोदी ने विज्ञान के महत्व के बारे में बताया । विद्यालय निदेशक पंकज झा ने विभिन्न प्रतिभागियों के कार्य की सराहना करते हुए उसके चरमोत्कर्ष पर पहुंचने की मंगल कामना की।साथ ही कहा कि जय किसान- जय जवान- जय विज्ञान का अटल जी नारा आज सार्थक हो रहा है। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार द्वारा पुरस्कृत किया गया।विज्ञान मेला में चार्ट में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम नोमान खान ,द्वितीय अंजली जोशी, तृतीय नवाजिश तथा वरिष्ठ वर्ग में प्रथम वंदना मीणा, द्वितीय आयुष मीणा, तृतीय पूजा डांगी रही। वहीं मॉडल के कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अभिनव जाट ,द्वितीय नफीस, तृतीय जैनब कुरैशी वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अप्रेश कुमार मिन्नाना, द्वितीय दानिश अब्बासी, तृतीय कार्तिक सुथार रहे ।अन्य सभी प्रतिभागियों को भी अतिथियों द्वारा सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। धान्यवाद ज्ञापन शिखा झा ने किया। कल्याण मंत्र से समारोह का समापन किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation समता युवा संघ एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में हुआ 58 यूनिट रक्तदान, युवाओं में दिखा रक्तदान के प्रति उत्साह अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, फुटबॉल का खेल निम्बाहेड़ा की संस्कृति से जुड़ा हुआ है- विधायक कृपलानी