24 न्यूज़ अपडेट निंबाहेड़ा। राष्ट्रीय दशहरा मेला निंबाहेड़ा में प्रतिवर्ष की तरह लायंस क्लब निंबाहेड़ा द्वारा मेलार्थियों के लिए मीरा रंगमंच के पास जल मंदिर का उद्घाटन श्री श्रीचंद कृपलानी विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ । श्रीमान कृपलानी ने लायंस क्लब निंबाहेड़ा के इस प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां राष्ट्रीय दशहरे मेले में हजारों की संख्या में मैलार्थी आकर मेले का आनंद लेते है वहीं लायंस क्लब निंबाहेड़ा एवं भारत विकास परिषद निंबाहेड़ा जैसी संस्थाएं अपने सामाजिक सरोकार के कार्य के तहत निशुल्क आर ओ का पानी उपलब्ध करा कर लोगों को राहत प्रदान कर रही है। साथ ही लोगों की एक मोटी रकम बचा रही है। लायंस क्लब निंबाहेड़ा के अध्यक्ष राजकुमार रायपुरिया एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चेलावत ने बताया कि इस अवसर पर लायंस क्लब के चार्टर सदस्य डॉक्टर जे एम जैन, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदी राम धाकड़, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली , अधिशाषी अधिकारी अभिषेक शर्मा,विकास अधिकारी विशाल सिपा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, देव करण समदानी, कमलेश, कालू राम आंजना आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे । साथ ही लायन सदस्य शांति चंद मेहता, ज्ञानचंद ढेलावत , श्याम सुंदर माहेश्वरी,अरविंद मूंदड़ा , के बी अग्रवाल, विनोद महेश्वरी, सुनील डूंगरवाल, अशोक मारू, अभिषेक मारू, किशन जोशी, सत्यनारायण चेचानी, भारत विकास परिषद के जितेंद्र सोनी, दिलीप कुमार सिंह, नाथूलाल जैन ,नरेंद्र सिंह गौड़, शिव प्रकाश पलोड़,नरेंद्र टेलर , रामनिवास वैष्णव, मनोहर लाल भराड़िया , श्यामलाल आमेटा, राधे श्याम धाकड़,सुरेश कुदाल, तरुण वैष्णव , अनीता सोनी, सुनीता जैन आदि उपस्थित थे।
विधायक कृपलानी ने मौली बंधन खोलकर किया जल मंदिर का उद्घाटन

Advertisements
