Site icon 24 News Update

विधान सभा अध्‍यक्ष देवनानी ने किये सांवलिया सेठ के दर्शन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट जयपुर. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ स्थित सांवलिया सेठ के दर्शन किए‌। श्री देवनानी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और राजभोग आरती में भाग लिया। श्री देवनानी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। अध्यक्ष श्री देवनानी ने मंदिर के भवन की अनूठी शिल्प कला और भवन की भव्यता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सांवलिया सेठ मंदिर पवित्र तीर्थ स्थल है। चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन और जिले के अधिकारीगण ने अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और अगवानी की। मंदिर पहुँचने पर मंदिर मण्‍डल कार्यकारिणी ने भी श्री देवनानी का स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर अभिनन्‍दन किया।

Exit mobile version