Site icon 24 News Update

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे ऋषभदेव, जैनाचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर, 10 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान श्री देवनानी ने ऋषभदेव पहुंच कर देवदर्शन और संत अभिवादन का लाभ लिया।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी शनिवार दोपहर बाद ़ऋषभदेव पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में देव दर्शन किया। साथ ही भगवान ऋषभदेव की धरा पर चातुर्मासरत आचार्य पुलक सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आचार्य ने देवनानी ने बहुमान करते हुए पुस्तक भी भेंट की। देवनानी ने आचार्य ने धर्म और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी चंद्रगुप्तसिंह चौहान आदि भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व श्री देवनानी के ऋषभदेव पहुंचने पर समाजजनों ने स्वागत किया।

Exit mobile version