Advertisements
24 News Update उदयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 25 जुलाई को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। श्री देवनानी शुक्रवार सुबह 7.55 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे सर्वऋतु विलास में आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 11 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। श्री देवनानी शाम 4 बजे गुलाब बाग में सेन्ट्रल सिंधी पंचायत युवा सेवा समिति एवं समस्त सिंधी पंचायतों श्री झुलेलाल सेवा समिति की ओर से आयोजित पौधारोपण व तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5 बजे सड़क मार्ग से अजमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

