24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. 12 जून / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय में आगामी दिनों में नेक की विजिट को देखते हुए बुधवार को प्रतापनगर स्थित कुलपति सचिवालय के सभागार में कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यापीठ के तीनों परिसरों के डीन, डायरेक्ट एवं विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा पिछले पांच वर्षो में शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए अनेक कार्य किए है आवश्यकता है उन्हें नेक की गाईड लाईन के अनुसार विभाग द्वारा किये गये कार्यो को तैयार करना है। इस कार्य के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया है। आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के दिशा निर्देश दिये गये।आईक्यूएसी डायरेक्टर डॉ. युवराज सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आये इसके लिए विश्वविद्यालय में नेक का सेल भी बनाया गया है, जो हर प्रकार की मदद करेगा। नेक के पूर्व विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रि विजिट भी करवाई जायेगी जिससे कमियों को दूर किया जा सकेगा। बैठक में प्रो. प्रदीप त्रिखा, डॉ. तरूण श्रीमाली, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, डॉ. बलिदान जैन, डॉ. अमी राठौड, डॉ. रचना राठौड, डॉ. सुनित मुर्डिया, डॉ. सुमिता ग्रोवर, डॉ.़ चन्द्रेश छतलानी, डॉ. प्रज्ञा भटट्, डॉ. नवीन विश्नोई, डॉ. केके त्रिवेदी, डॉ. भारत सिंह देवड़ा, डॉ. सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत, डॉ. शितल चुग, डॉ. प्रेरणा भाटी, डॉ. कुल शेखर व्यास, डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. हेमंत साहू, डॉ. जयसिंह जोधा सहित विद्यापीठ के डीन डायरेक्टर उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महापौर के वेतन -भत्तों, ऑफिस व वाहन का खर्च अब आराटीआई के दायरे में, आप भी जागरूक हैं तो मांग लीजिए अपने शहर के महापौर साहब से पीड़ित बोले-तुरंत लगाओ मैग्नस अस्पताल पर ताला, देर किस बात की, हम तक नहीं पहुंची कोई जांच रिपोर्ट, एक बच्चे की रिपोर्ट आई तो दूसरे की कहां है जबकि जांच दोनों की हुई थी? कहीं कुछ दबाया तो नहीं जा रहा…….