Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट भटेड़ा- शाहपुरा बनेड़ा क्षेत्र के भटेड़ा व आसपास के गांवों में मंगलवार सुबह विदा होते मानसून ने किसानों को रुला दिया। किसान सुरेश मेघवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून की विदाई के समय बारिश से किसानों को नुकसान से चेहरे मुरझा गए हैं। मानसून की विदाई के दौरान बरसात से खरीफ़ की फ़सल ज्वार मक्का उड़द आदि को नुकसान हुआ। किसानों ने ज्वार मक्का उड़द आदि किस्म की फ़सलों को काट लिया था, लेकिन फसलों को सूखने के लिए खेतों में ही छोड़ दिया था।इसी बीच बरसात का दौर शुरू हो गया, जिससे खेतों में कटी पड़ी सभी फसले बारिश में भीग जाने से उनकी गुणवत्ता में कमी आने एवं उनके खराब होने से किसानों को बाजार में उनका कम लाभ मिलने की आंशका से सपनों पर पानी फिर रहा है।आसमानी आफत से दुखी किसान अब सरकार की तरफ भी मदद की निगाह से देख रहे हैं।

