बांसवाड़ा। वागड़ में कांग्रेस ने कल रात को खुद को राजनीतिक रूप से स्विच ऑफ कर दिया था। राजस्थान प्रभारी ने रंधावा ने ट्विट करके बताया था कि कांग्रेस का बाप पाटी्र्र से गठबंधन रहेगा। ऐसे में सुबह से वहां पर राजनीतिक भूचाल आया हुआ था। कांग्रेस से भाजपा में एक महेंद्रजीतसिंह मालवीया भी सकते में थे कि अब वे बाप और कांग्रेस की साझा ताकत का मुकाबला कैसे करेंगे। इसके बाद जैसे-जैसे दिन ढला, पता चला कि यहां तो खेला हो गया है। कांग्रेस को स्विच ऑफ करने की कोशिश नाकाम हो गई है और दोनों प्रत्याशी अपने फोन ही स्विच ऑफ करके गायब हो गए हैं। इस पॉलिटिकल मिस्टर इंडिया थ्योरी ने वागड की राजनीति को पूरे देश की सत्ता का केंद्र बना दिया। नामांकन वापसी के अंतिम दिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद डामोर और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी कर्पूर सिंह ने बीएपी से गठबंधन के बाद भी नाम वापस नहीं लिया व रेंज में ही नहीं आए। दोनों प्रत्याशी जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दबाव के बाद भी नहीं माने और फोन स्विच ऑफ कर दिनभर गायब रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से कॉल आते गए, लेकिन जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या से भी प्रत्याशियों का कोई संपर्क नहीं हो पाया। प्रत्याशियों के नामांकन वापस नहीं लेने पर राजनीतिक गलियारों में हल्ला मच गया कि मालवीया ने सब मैनेज कर लिया है। अब हाथ का निशान होने से भाजपा को जीत मिलने की संभावना बन जाएगी। इधर, बताया यह भी गया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाम वापस लेने का दबाव बनाती रही तो डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी नाम वापसी का विरोध सुबह से ही कर रही थी। कमेटी ने पहले भी साफ कह दिया था कि वे नहीं मानने वाले हैं। इससे पहले आज सुबह से चर्चा थी कि कांग्रेस ने 722 साल के इतिहास में पहली बार अपना प्रत्याशी नहीं उतार कर एक तरीके से अपने गढ़ वागड़ में खुद का ही सफाया कर दिया है। जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या ने कहा था कि हमें तो जो हाईकमान आदेश दे, वह करना है। मेरी अर्जुन बामनिया जी से बात हुई तो उन्होंने भी कहा कि मैसेज तो वही आया है। बीएपी से गठबंधन करना है। बीएपी से गठबंधन की बात चल रही है। कांग्रेस ने परिस्थिति को देखते हुए फैसला लिया है। बांसवाड़ा उप जिला प्रमुख डॉ. विकास बामनिया ने कहा कि बीएपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो चुका है। यह समय की मांग है। बांसवाड़ा में काफी उत्साह है। बीएपी के कैंडिडेट को बढ़त मिलेगी। जीत का मार्जिन बढ़ेगा। इधर गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी आला कमान के आदेश पर गठबंधन का फैसला हुआ व फार्म के बादे में फैसला बाद में होगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading