कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। वर्ष 2025 की शुरुआत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के पहले एवं 118 वें एपिसोड को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने अपने निजी आवास पर तथा पूर्व विधायक अशोक नवलखा की विशेष उपस्थिति में भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यलय पर सुना।
रविवार को भाजपा कार्यालय पर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, नगर महामंत्री देवकरण समदानी कमलेश बुनकर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, भाजयुमो पूर्वी मण्डल अध्यक्ष शैलेश अहीर, नगर महामंत्री चिराग मंत्री, उपाध्यक्ष आशीष बोड़ाना, पूर्वी मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, आईटी सेल प्रभारी दीपक अग्रवाल, गोल्डी आगार, अंतरिक्ष साहू, केशव कासट, कमलेश मेनारिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष चौधरी ने बताया कि मन की बात के अपने 118 वें संस्करण के माध्यम से पीएम मोदी ने कहा कि इस वर्ष देश आजादी के बाद अपना 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मोदी ने इस अवसर पर उन सभी महान व्यक्तित्व को नमन किया, जिन्होंने हमें हमारा महान संविधान दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस, महाकुंभ, भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र, स्टार्टअप्स, पर्यावरण संरक्षण और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि हर बार यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता था, लेकिन इस बार आखिरी रविवार को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस है। जिसको देखते हुए पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को एक सप्ताह पहले ही प्रसारित किया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.