Site icon 24 News Update

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन 19 तक

Advertisements

24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया जारी है व इसकी अन्तिम तिथि गुरूवार 19 सितम्बर है। इस योजना में 60 साल से ज्यादा के लोग धार्मिक यात्रा हवाई जहाज व रेल से कर सकेंगे। देवस्थान विभाग के अनुसार राजस्थान सरकार की देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 में हवाई जहाज से पशुपतिनाथ-काठमाण्डू नेपाल की यात्रा का मौका मिल सकता हैं इसके अलावा रेलगाडी के माध्यम से रामेश्वरम, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णो देवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृन्दावन-बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी-बैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रायम्बकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकाता), कामाख्या (गुवाहाटी), हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ, वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) यात्रा की सुविधा है। धार्मिक स्थलों की यात्रा राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क करवा रही है। इसके लिए राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों को गुरूवार 19 सितम्बर तक देवस्थान विभाग की वेबसाईट https://devasthan.rajasthan.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। इसी वेबासाईट पर उपलब्ध आवेदन करने के लिंक पर सीधे आवेदन किया जा सकता है। वेबसाईट हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेन्ट राजस्थान में आवेदन करना होगा। लिंक के माध्यम से अथवा https://edevasthan.rajasthan.gov.in/forms/home.aspx सीधे जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

Exit mobile version